बङे दिन हुए आज 

ऐ कलम! तेरी याद आई है।

जो तू सोचे क्यूँ तो बस

मन में उदासी छाई है।


जीवन से कोई शिकायत नहीं है

मैं तो खुद से नाराज हूँ।

भटका हुआ मुसाफिर हूँ मैं

प्यासे मन की आवाज़ हूँ।


कल तक जो चीज़े सुखमय थीं

वो आज आँखो को खटकती हैं।

मन की मृगतृष्णा कस्तूरी के लिए 

जैसे वन-वन भटकती है।


घनघोर अंधेरा लगता है चारों ओर 

कोई राह नज़र नहीं आती।

किस्मत को दोष दूँ या खुद को

ये बात समझ नहीं आती।


बस यही दुविधा मुझे तेरे पास लाई है,

ऐ कलम! आज फिर इसलिए तेरी याद आई है।