आज़ाद औरतें फूँकती है जान ज़िन्दगी में,
जब बाक़ी दुनिया महज़ जी रही होती है |
वो नहीं कमाती है पैसा,
जो फ़टी जेबों को भर, दुनिया कमाती हैं |
वो starbucks की कॉफी छोड़ कर,
चुनती हैं अदरक़ वाली चाय टपरी पर,
वो मख़मल के आराम में नहीं,
इस कहकशाँ के लाखों तारों में,
अपना मुकद्दर ढूंढ़ती हैं |
आसमान की ऊँचाइयाँ छूती हैं जो,
हैं हिमालय के शिखर,
उनमें वो अपना ही एक प्रतिबिम्ब,
एक अक्स ढूँढ़ती हैं |
वो पितृसत्ता समाज के हिसाब से बेड़ियों में जकड़ी नहीं रहती ,
वो तो हवा से लेकर कर, अपनी मोटरसाइकिल पर डुग डुग कर,
खो जाती हैं अपने तसव्वुर की गलियों में |
आज़ाद औरतें फूँकती है जान ज़िन्दगी में,
जब दुनिया महज़ ज़िन्दगी बसर कर रही होती है ! होती है !
~दीक्षा अधिकारी

