। हिन्दुस्तानी।
ये मेरी कहानी है जो मरकज़ से चली
खुदा में भी ऐब ढूंढ़ती नफ़रत से चली
बंदों में शैतान और तबलिग में तालिबान से चली
हर शख्स, खास और तमाम आवाम में चली
हमवतनों की लानत और सरकारों के धिक्कार में चली।
भूखा था मैं, तो पटरियों पर शत-विक्षिप्त मेरी लाश पर चली
मदद के हाथों में भी कौम ढूंढ़ती, किसी मां के शव में चादर टटोलती मिली।
दूध के लिये किलकारियों में निशब्द मां की चुप्पी में चली।
तोड़े गये ठेले, दुकान, हड्डियों और ना जाने कितनी लाशों में चली
नेताओं के लाखों करोड़ की आस में चली
घर में खाली बरतनों की आवाज़ में चली
आवाज़ धीमी है हमारी साहब, जो जिंदा थे तो अनसुनी
और मरने पर रास्तों पर चली।
मेरी कहानी है ना सरकार , इसलिए मेरी मौत पर चली।।
हो सके तो मुझे मरे देश याद रखना
अच्छे दिन ना सही पर मेरे देश को हिन्दुस्तान रखना।।
- दिग्विजय सिंह राठौड़

