मैं काम का नहीं, मैं हूं अपने ही बोझ का मारा..

मेरे ही घुटने नहीं उठा पाते, मेरा वज़न सारा ।


हमने भी झंडे गाड़े थे, हम भी थे कभी गबरू जवान..

पर अब पेट पर रह जाते हैं पेंट के बटन के निशान।


जाने दो, मोटापा खुशहाली है,

वैसे ये वजन भी है भूत लातों का..

फिर सफेदी झलक उठी बालों में,

छोड़ो, क्या फ़ायदा इन बातों का। ।