आज क्या लिखें?

चलो, तुम्हें पहाड़ लिखते हैं,

और ख़ुद को उस पहाड़ के पीछे

उगता सूरज।

तुम्हारी ख़ामोशी को ऊँचाई,

अपनी बेचैनी को उसकी ओट

लिखते हैं।

तुम्हें अडिग रहने की वजह,

और ख़ुद को हर रोज़ तुम्हें छूने की

कोशिश में थोड़ा और उजाला

लिखते हैं।

तुम जहाँ ख़त्म होते हो,

हम वहीं से उगना लि

खते हैं। ????