सोच तूने क्या कमाया?

धन कमाया? जन कमाया?

या दोनों कमाया?

या फिर कमाकर भी कुछ न कमाया?


सोच तूने क्या कमाया?

तूने बस धन कमाया

और

तेरे धन ने जन कमाया।


जिंदगी भर जिसके पीछे भागा

किसीने बस तुझमें लाभ देखा

कोई छोड़कर चला गया

तुझपे जो प्यार लुटाते थे

तेरे प्यार को तरसते रहे

जो अपने थे वो अपने रहे


सोच तेरे धन के बिना क्या है तू

फिर तो मुझसा साधारण जन है तू


मेरी औकात तूने धन से तोला

तेरी औकात मैंने तेरे मन से तोला


पर है तो युग धनवानों का

क्या मोल रह गए हैं मन का।


- Dibyashree