हार से हताश न

जीत में उल्लास न

यही मनुज धर्म है

करे जो उसका कर्म है


समय करें व्यतीत न

जिये कभी अतीत न

वर्तमान को छका

गढ़े जो भविष्य मर्म है

यही मनुज धर्म है

करे ..............


निंदकों को पास न रखे

प्रशंसकों से आश न रखे

सच्चे मित्र को पहचान कर

मिटाए जो उसका भर्म है

यही मनुज धर्म है

करे ..............


लड़े स्वभिमान के लिए

मरे सम्मान के लिए

जीवन के हर युद्ध मे

दिखाए जो पराक्रम है

यही मनुज धर्म है

करे ..............

#धीरेन्द्र