हो गए गर दूर जिस दिन,
तुम बड़ा पछताओगे ।
देखोगे हाथों को अपने ,
नब्ज ना छू पाओगे ।
हो गए गर दूर जिस दिन ।
तुम बड़ा पछताओगे ।
रातों की बेकार कश्ती ,
ले गयी पतवार कश्ती ।
नापने निकले समन्दर ,
लूट गई आबाद कश्ती ।
अपने ही दामन के हल्के,
दाग ना धो पाओगे ।
हो गए गर दूर जिस दिन ,
तुम बड़ा पछताओगे ।
✍ धीरेन्द्र पांचाल

