रौद्र रूप देख थर्रायी है,धरती पाकिस्तान की ।

कफ़न बाँध कर रण में उतरी,मिट्टी हिन्दुस्तान की ।


छेड़ रहे थे सिंहों को,थी चर्चा स्वाभिमान की ।

बालाकोट में गरज रही हैं,मूँछे हिंदुस्तान की ।


छेड़ रहे हो छेड़ो पर तुम,अपनी जद को भूलो ना ।

ज्वाला बनकर धधक जाएगी,चिंगारी से खेलो ना ।


नींद कहाँ से आती हमको,पुलवामा के शोर में ।

इसीलिए तो तड़के उठकर,मचल पड़े हम भोर में ।


निकल पड़े रणबीच दीवाने,मिटने को बेताब हुए ।

अंधियारों में चेहरे चमके,जैसे वो महताब हुए ।


लश्कर हिज़बुल जैसों को,औक़ात बताने आए हैं ।

मोदी जी के सिने का,सौग़ात बताने आए हैं ।


इन सिंहों को रोक सको,ये तेरे बस की बात नहीं ।

इनको क़ाबू करना तेरी,इतनी भी औक़ात नहीं ।


✍