राफ़ेल की परिचर्चा में वो चर्चा हमने भुला दिया ।

डाँट ग़रीबी को हमने भी भूखे तन ही सुला दिया ।


पेट के भीतर जलती रहती अंगारें अभिमान में ।

जैसे दिन भर अग्नि जलती रहती है शमशान में ।


हुई जीत कांग्रेस की चाहे गई बीजेपी हार ।

भात बिना भारत का देखो रुका रक्त संचार ।


हम क्या जाने योगी,मोदी,सोनिया मैडम कौन हैं ।

रोटी  पर  परिचर्चा करने वाले मंत्री मौन हैं ।


लाचारी  का उसके नेता  पुछ रहे थे जात ।

अंतिम इच्छा उसकी केवल माँग रही थी भात ।


शोर हुए चहुँओर देश में बजे सियासी झाल ।

उसकी सुनी छाती का ना पूछे कोई हाल ।


जिस भारत की अंगड़ाई में तड़प रहे नवजात ।

चीन की छोटी आँख पूछती मोदी की औक़ात ।


चुटकी लेती इतराती हैं मुग़लों की शमशिरें ।

दिया सियासी घाव ग़ज़ब की मोदी की तक़दीरें ।


इठलाती चलती हैं देखो ख़िलजी की तलवारें ।

हमको उड़ना सिखलाती हैं जापानी हथियारें ।


केवल हमको राष्ट्रहित प्रतिशोध सिखाया जाता है ।

संसद वाले साँपों को भी दूध पिलाया जाता है ।


कर बद्ध निवेदन है मेरा उन मत और मतदाताओं से ।

दूध पिलाने वाला हक़ ना छीन लेना माताओं से ।


 ✍✍धीरेन्द्र पांचाल