अकबर हुआ दुलारों में ।

हैं राणा खड़े क़तारों में ।

हम पढ़ते हैं बाज़ारों में ।

कुछ बिके हुए अख़बारों में ।


ये जाहिल हमें सिखाते हैं ।

शक्ति का भान कराते हैं ।

अकबर महान बताते हैं ।

राणा का शौर्य छिपाते हैं ।


कुछ मातृभूमि कोहिनूर हुए ।

जो मेवाड़ी शमशिर हुए ।

वो रण में जब गम्भीर हुए ।

तब धरा तुष्ट बलबीर हुए ।


अरियों की सेना काँप गई ।

जब राणा शक्ति भाँप गई ।

भाले की ताक़त नाप गई ।

अरि गर्दन भी तब हाँफ गई ।


कुछ दो धारी तलवारों में ।

था चेतक उन हथियारों में ।

वो जलता था प्रतिकारों में ।

उन मेवाड़ी अधिकारों में ।


हाथ जोड़ यमदुत खड़ा था ।

दृश्य देख अभिभूत पड़ा था ।

मेवाड़ी बन ढाल लड़ा था ।

चेतक बनकर काल खड़ा था ।


राजपूताना शमशिरों का ,

जब पूरा प्रतिकार हुआ ।

तब तब भारत की डेहरी पर ,

भगवा का अधिकार हुआ ।


✍