मेरे बेटे ने's image
704K

मेरे बेटे ने

छोड़ दिया है दामन मेरा मेरे बेटे ने ।

दूर हो जाओ दोनों बोला मेरे बेटे ने ।


जिसको राजा बेटा कहकर रोज बुलाते थे ।

जिसका सर सहलाकर पूरी रात सुलाते थे ।

क्यों इतना कड़वा बोल दिया है मेरे खोटे ने ।

दूर हो जाओ दोनों बोला मेरे बेटे ने ।


गिरवी मेरे सपने मेरी इच्छाएं लाचार थी ।

उसकी दुनिया लगती मुझको मेरा ही आकार थी ।

कैसे धक्के मारे मुझको मेरे छोटे ने ।

दूर हो जाओ दोनों बोला मेरे बेटे ने ।


क्या करुणा का सागर उसका सुख गया होगा ।

बूढ़े कन्धों से उसका मन ऊब

Read More! Earn More! Learn More!