फिर लगेगी आग नूतन साल होगा ।
बस्तियों का हाल फिर से लाल होगा ।

फिर किसी बंधुआ की होगी घर नीलामी
फिर वही कम्बल ओढ़ाया भाल होगा ।

पूँजीपतियों का दिया कैसे चुकायें
एक धोती एक कुर्ता एक थप्पड़ गाल होगा ।

का रे फूलवा बोल कर इज्जत दिए हैं
लग रहा चुनाव फिर इस साल होगा ।

कर रहे हैं पैंतराबाज़ी हमारी बस्तियों में
फिर किसी का हाल मालामाल होगा ।

एड़ियाँ ऊँची करूँ हिम्मत नहीं है
सिसकियों में फिर हमारा लाल होगा ।

@ धीरेन्द्र पांचाल