वो दिन भी क्या दिन थे,
बेफिक्रे फिरते रहते थे।
ना कोई चिंता, ना लाचारी,
बस मस्ती में धुत रहते थे।
जून दुपहरी उडा पतंग,
मस्ती में थे रहे मलंग।
दिन भर करते गडबड झाले,
हर खेल में करे घोटाले।
लगाके गद्दे कूदते छत से,
गिरते-पड़ते खुश रहते थे।
वो दिन भी क्या दिन थे,
बेफिक्रे फिरते रहते थे।
ना कोई चिंता, ना लाचारी,
बस मस्ती में धुत रहते थे।
कैंची लगा चलाना साइकल,
हर टीचर का उल्टा टाइटल।
स्कूल मस्ती का मेला लगता,
पढ़ना बडा झमेला लगता।
शैतानी होती थी जम के ,
फिर कुर्सी-मुर्गे बनते थे।
वो दिन भी क्या दिन थे,
धीरावत फिरते रहते थे।
ना कोई चिंता, ना लाचारी,
बस मस्ती में धुत रहते थे।

