तेरी आँखों में रौशन सा घर है मेरा,
इन नज़ारों में बस तू ही मशहूर है,
तू जो साथ चले तो लगे ये जहाँ,
अब तो हर मोड़ पे बस तेरा नूर है।


तेरी बातों में खुशबू सी घुलती हुई,
जैसे मौसम भी तुझसे ही मशहूर है,
तू जो हँस दे तो खिलते हैं दिल के चमन,
वरना ये ज़िन्दगी थोड़ी बेनूर है।


Kavi Dheerendra Panchal [Raahi]