मेरा आईना
एक दिन इक ईष्र्याभरी झड़प हुई मेरे और मेरे आईने के बीच ।
आईना बोला: क्यों इतना इतराता है सच बता आज भी आँसु झिपाता है?
मैं बोला: चल चुप कर तेरे जैसे थोड़ी हूँ, जो इक झटके में बिखर जाता हूँ।
आईना बोला : चल झूठा, मैंने झाँक कर देखा है, तु खुलकर हँस थोड़ी पाता है,
मैं बोला:सच-सच बता, मेरे परछाई से कोई नाता है?
आईना बोला: ध्यान से देख मुझे, तु खुद में मुझको पाता हैं।
पगले फिर भी मुझे ही गुरूर दिखाता हैं।
