ज़िन्दगी के सफर में कितने लोग हमसफ़र बने
अजनबी रास्तों में लोग अनजान थे,
कैसे रास्ते थे, कैसे लोग थे,
किसी ने जीना सिखाया, तो किसी ने जीने का वजह दिया,
मगर उस प्यार को, उन रास्तों को कैसे भूलना है,
ये किसी ने नहीं सिखाया,
मै तो उसकी यादों को लेके, चलना सीख गया हूँ,
अब तो मै गिर के उठना सीख गया हूँ......................
अँधेरे रास्तों में चल के, रौशनी को ढूंढ लिया ,
चोट खा के, दर्द पीना सीख गया ,
किसी को सब कुछ दे के, मुस्कुराना सीख गया ,
थोड़ा वक़्त लगा, उन रास्तों को भूलने में,
थोड़ा वक़्त लगा, उसकी बातों को भूलने में,
गिर के उठने में, मुस्कुराने में,
फिर भी मैं यूँही चलता गया...............
जो मिला उसे अपना लिया, और जो खो गया उसे मुकद्दर समझ लिया,
ज़िन्दगी के इस सफर में, ना ही कोई आरजू और ना ही चाहत है,
अब तो मैं, सूरज के साथ उठता हूँ, और चाँद को गले लगा के सोता हूँ
अब तो मैं रोते हुए, मुस्कुराना भी सीख गया......................
इस ज़िन्दगी के सफर ने, कितना कुछ दिया ,
और बहुत कुछ छीन लिया, सच कहने से कोई पास आके दूर चला गया,
तो कोई मेरा हाथ छोड़ के, किसी और का थाम लिया,
अब तो ज़िन्दगी के इस सफर ने, खुद का हाथ थाम के चलना सिखा दिया...........
ज़िन्दगी के इस सफर में, मैंने जाना, देखा और समझा,
सूरज भी चाँद की तलाश में, डूबना सीख गया,
दीपक जल के भुझना सीख गया, आंसू आँखो में आके गिरना सीख गया,
ज़िन्दगी का यही सफर है दोस्तों, कोई हमसफ़र हो या ना हो,
मैं तो अब उठ के चलना सीख गया...........
