मैं शून्य को दर्शाता हूँ…

तू अनन्तता की निशानी है…

 

मैं अनुकरणीय... तर्कहीन सा…

तू करणीय... तर्कसंगत है...

 

मैं तिमिर रात का सा…

तू उद्योत दिन का है…

 

मैं सोम सा वीरान हूँ …

तू धरणी प्राणदायनी सी है…

 

मैं शून्य सा...तू अनन्तता की निशानी है…

 

बस यही... अपरिभाषित सी... हमारी प्रेम कहानी है…