प्रेम सिर्फ जवां धड़कनों का स्पंदन नहीं,
प्रेम महज़ एक जिस्मानी बंधन नहीं,
प्रेम किसी पल या दिन का मोहताज नहीं,
कायनात में हर सूं इसकी आमद है,
ईश्वर की रचना है प्रेम, ख़ुदा की नियामत है!
सफ़र में न जाने कितने मोड़ आएंगे,
मगर न छूटे कभी भी साथ,
आख़िरी मोड़ तक हो हाथों में हाथ,
प्रेम ऐसा समर्पण,ऐसी चाहत है।
ईश्वर की रचना है प्रेम, ख़ुदा की नियामत है ।।
धर्मेंद्र ' धरम '
14.1.2025
सर्वाधिकार सुरक्षित।

