सावन गीत : बहुत दिनों के बाद..
तपते सुलगते मन में ठंडक सी हो रही है,
बहुत दिनों के बाद बरसात हो रही है।।
जब मेघ गगन पर छाएं
मिलने का संदेशा लाएं
शीतल मंद पवन के झोंके
प्यार का गीत सुनाएं
गर्जन - तर्जन मेघों का सुन
धरती मगन हो रही है
बहुत दिनों के बाद बरसात हो रही है ।।
पिया गए परदेश
सूनी आंखें राह निहारें
किस सौतन ने रोका रस्ता
मन अब यही विचारे
जा रे पपीहा संदेशा ले जा
कहना अब तो आ जा,देर हो रही है ।।
तपते सुलगते मन में ठंडक सी हो रही है
बहुत दिनों के बाद बरसात हो रही है ।

