प्रेम गीत: तुम जो मिल जाओ..
कोई शिकवा शिकायत ना गिला होगी,
तुम जो मिल जाओ,हां तुम जो मिल जाओ।
जिंदगी मुस्कुरा उठेगी मेरी तुम जहां होगी,
तुम जो मिल जाओ, हां तुम जो मिल जाओ।।
तुम्हारी आंखों का सम्मोहन,
तुम्हारी सांसों का आडोलन,
तुम्हारी बातों का आकर्षण,
कब ये दौलत मेरी होगी, हां ये दौलत मेरी होगी ।
कोई शिकवा शिकायत....
ये दुनिया तपता इक सहरा,
सागर सा प्यार तुम गहरा,
मैं एक मुसाफिर थका हुआ,
कब बदली बन बरसेगी, हां बदली बन बरसोगी।
कोई शिकवा शिकायत ना गिला होगी,
तुम जो मिल जाओ, हां तुम जो मिल जाओ ।
जिंदगी मुस्कुरा उठेगी मेरी तुम जहां होगी,
तुम जो मिल जाओ, हां तुम जो मिल जाओ ।।

