Friendship day special
गीत: तुम मेरी बन जाओ ना..
इश्क प्यार मुहब्बत
ये बातें हैं अफसानों की
पर मुझको भी एक ऐसा अफसाना चाहिए
प्यार का एक मीठा सा तराना चाहिए। तुम मेरी बन जाओ ना!!
अंगारे तेरी सांसों के
मन को मेरे बहका दें
मधुरस तेरे अधरों का
जन्मों की प्यास बुझा दें
प्यार का तू है सागर
यौवन की तू है गागर,
कुछ बूंदें मुझ पर छलकाओ ना।
तुम मेरी बन जाओ ना!!!!
धरती से जो नाता अंबर का
वो तेरा मुझसे नाता
दूर क्षितिज की बाहों तक
ये साथ ही चलता जाता
हर युग में साथ है तेरा मेरा
ये बात कभी भुलाओ ना।
तुम मेरी बन जाओ ना !!!!

