देशभक्ति रचना:
एक दिन यह तिरंगा,विश्व में लहराएगा ।
वीर शिवा के वंशज हैं हम
महाराणा के वारिस
शत्रु की हर चाल पर
कर देंगे शास्त्रों की बारिश
है किसमें हिम्मत इस जहां में
जो अब हमसे टकराएगा
एक दिन यह तिरंगा,विश्व में लहराएगा ।
आदिकाल से हम हैं
ज्ञान, सभ्यता के वाहक
दुनिया को राह दिखाई हमने
क्यों समझें खुद को कमतर नाहक
प्रपंच शत्रुओं का सच के समक्ष
तार - तार हो जाएगा
एक दिन यह तिरंगा,विश्व में लहराएगा ।
माना चुनौतियां हैं कई
पर साहस भी भरपूर है
अब गुलामी की ज़ंजीरों में
ना भारत मजबूर है
करवट लेता हुआ ये भारत
कर सिंहनाद दहलाएगा
एक दिन यह तिरंगा,विश्व में लहराएगा।
जय भारत ! वंदे मातरम्!
धर्मेंद्र /15.8.2023

