कई बार मंत्रमुग्ध हुई थी ज़िन्दगी,
कई बार अवाक सी खड़ी रही।
कई बार झेल ना पाई उल्हानाओं को तनिक भी,
कई बार मौन का घूंघट ओढ़े चलती रही।
सन्नाटों से कभी लगाव था ही नही उसे,
नाम ज़िन्दगी था तो गुनगुनाती रही।
उसे बैर करना कभी नही आया,
फिर भी कठघरे की चार-दीवारी में सिमटी रही।
केवल सांसों का नाम तो नही था ज़िन्दगी!
जो आयी और गयी हो गई।
पल भर का सुकून भी नही थी,
अथाह प्रेम की सरिता होगी ये ज़िन्दगी
जो निरंतर बहती चलेगी मुझ से तुम तक
और तुम से हम सब तक।

