वो करते रहे कड़ी मेहनत इस कदर
कि दिन रात में कोई अंतर बचा ना रहा
सपने संजोते रहे आँखों में उम्मीद को बसाकर
कि लगन का कोई सफर अधूरा ना रहा
ख़ैर अब वो मंज़िल से मुँह मोड़ रहे है,
धीरे-धीरे अपने सपनों को तोड़ रहे है,
हो सके तो बचा लो उनके आत्मविश्वास को,
कही बुझ न जाये जूनून और हौसले की लौ तो,
और भी किस्से आएंगे ज़माने में उनके हिस्से
बस इनके पँखों की भी अपनी अलग परवाज़ हो ।

