तमाशा बना दिया मेरा
वो मंज़र भी अजीब था
गली मोहल्ले तड़पा दिया
वो किस्सा भी अजीब था
हाले दिल किसको सुनाऊं
किसपर भरोसा करूं
अपनो में भी मुझे गैर बता दिया
तमाशा मेरे प्यार का सरेआम बना दिया
ये उसकी किसी मर्जी थी
मुझे बेगाना बना दिया
दिए की लौ में समाई हुई सी मेरी सच्चाई
उसने पल भर में मिटा दिया
कहना तो बहुत कुछ है मुझे इस ज़माने से
पर उसकी याद ने चुप रहना सीखा दिया
तमाशा मेरे प्यार का उसने बना दिया
नेहा धानुका

