कतरा कतरा मेरे हलक को तर करती है
मेरी रग रग में तेरी मोहब्बत सफ़र करती हैं
मोहब्बत तेरी मेरे पे असर करती है

जुनून तेरा और मेरा जब परवान चढ़ता है
दिले इश्क नादानियां ये महसूस करती है
चूम लेती हू कभी तेरी एक तस्वीर को
देख के तुझको ये मेरी आंखे रोया करती हैं

आखों का सुनापन हो या होटों की मुस्कुराहट,
झांझरिया की झनकार हो या तेरी आने की आहट
मेरे रोम रोम में बसा है तू ये मुझे बताया करती है

सफ़र यूं ही चला करता है मेरी जिंदगी का
यूं ही मेरी दुनियां तेरी ही धुन खो जाया करती है
Neha dhanuka ??