जब तुम बदल गए मधुमास ही नहीं है
आकाश वो नही है कोई आस ही नहीं है
नजरों को जब तुम्हारी हम पर नहीं भरोसा
फिर आईने पे हमको विश्वास ही नहीं है
कहने को तो हर चीज मिलती है यहाँ
पहले सा प्यारा मौसम अब पास ही नही है
जब से बदल गए है इस जिंदगी के रास्ते
मंज़िल का कोई अब आभास ही नहीं हैं।
Neha dhanuka.....................

