जो मिल सके न प्यास हो तुम
मेरे चेहरे की मुस्कान हो तुम
ठहर गया है अब दिल तुम तक अब
महज एक रात बनकर चले आओ चले आओ
एक खूबसूरत रचना हो तुम
मैं तेरी तस्वीर बन जाऊ
जैसे फूल गुलाब का मानों
में तेरी तक़दीर बन जाऊ
इन सांसों की आस यही है
चले आओ चले आओ
मौसम गुजरा,गुजरे साल
तेरे आने की बस दिल में आस
धड़कनों का अब भरोसा नहीं है
आखिरी मुलाक़ात बनकर तुम
चले आओ चले आओ
कंगना, चूड़ी बुलाए तुझे
पायल भी गीत सुनाए मुझे
बनकर हमदम आजाना तुम
मन यही बार बार दोहराए मुझे
चले आओ चले आओ,चले आओ चले आओ।
Neha dhanuka ?

