तेरे बिन होली बेरंगी लागे
अश्रु आए आँचल भिगाये
हर पल तड़पू तेरी याद में
होली आए आके चली जाए
तुझे पुकारूं तुझे बुलाऊ
होली बस तेरे संग मनाऊं
सब खेले रंगों का त्यौहार
तेरे बिन सूना मेरा ये त्यौहार
अपने रंग में रंग जा मुझको
होली है ये कहजा मुझको
दर्द मेरा तू क्या जाने
बेरंगी होली दिल न माने
राह निहारु तुझे पुकारु
आके दस्तक देजा पिया
बेरंगी हे मेरी होली
आके होली पावन करदे पिया
अश्रु बहाऊं रोती जाऊ
मुस्कुराने की वज़ह बन जा पिया
होली पावन करजा पिया
रंगो से मुझको रंग दे पिया।

