क्यूँ हो इतनी उलझी उलझी
क्यूँ हो इतना सोचती
क्यूँ ख़ुद को बेज़ार और हलकान बनाती
जायज़ है……
थोड़ी सी बगावती
थोड़ी सी सुस्ती
थोड़ी सी मस्ती
जायज़ है……
थोड़ा सा ठहराव
अपनों से लगाव
उसके लिए जीवन में ये रुकाव
ताकी फीर से भर सको पंखों में ऊँची उड़ान
और सुलझा सको ये उलझान
सुलझा सको ये उलझान…..
-DHANASHRI
