मुझे तू भूल जाना पर,
मैं एक - एक पल को लिख दूंगा।
तेरी यादों को लिख दूंगा,
तेरी बातों को लिख दूंगा,
मोहब्बत की सभी सच्ची,
उन अहसासो को लिख दूंगा।
मुझे तू भूल जाना पर,
मैं एक - एक पल को लिख दूंगा।
वो सपने सब, जो हम दोनों ने
संग जीने के देखे थे,
भले ही हो अधूरे पर
उन्ही सपनों को लिख दूंगा।
मुझे तू भूल जाना पर,
मैं एक - एक पल को लिख दूंगा
तेरी यादों को लिख दूंगा,
तेरी बातों को लिख दूंगा,
वो इक पल में बिछड़ कर
तेरा यूं चले जाना,
पल-पल दर्द देगा पर
उन्हीं दर्दो को लिख दूंगा।
मेरी ये लब्ज तूझ तक,
पहुँच पाये या मत पाये,
जमाने को मोहब्बत पीर की
अन्तिम सीख लिख दूंगा,
मुझे तू भूल जाना पर,,मैं एक -
एक पल को लिख दूंगा,
~@dhananjay dev