कोई इज़्ज़त के लिए लड़ता है,
तो कोई पैसों के लिए,
और कोई सिर्फ़ जीने के लिए।
कोई सिरहाने रुई का तकिया रखता है,
तो कोई पत्थर का।
कोई दो महीने में जूते बदलता है,
तो कोई फटे हुए भी नहीं पहन पाता।
मंदिर में 10 हज़ार चढ़ जाते हैं,
और डिवाइडर पर बैठे इंसान को 10 रुपये भी नहीं।
