एक रात एक बात लिखूंगा, शायद तेरे साथ लिखूंगा।
बीज से पेड़ तक का सफ़र लिखूंगा —
या शायद भेड़ और शेर की दोस्ती के साथ
गिद्धों से दुश्मनी लिखूंगा।
हमारा सफ़र फिर सुनाऊंगा,
जो किसी की मौत पर न रोया —
उसे मैं उस दिन रुलाऊंगा।
ये सब एक रात में नहीं हुआ,
इसलिए एक रात, एक बात लिखूंगा —
शायद तेरे साथ लिखूंगा।
