फॉग पसंद है? तो आप सही जगह आए,
हम दिनभर मेहनत करते हैं, ताकि रात को धुंध छाए।
कुछ लोग उसे ‘pollution’ कहें,
पर हमें तो बस चाँदनी सी लगे।
ये रातें, ये धुंध, ये मार्स वाली हवा,
सब कुछ मिलेगा — मुफ़्त में, बिना किसी दवा।
और हाँ...
इन ऊँची इमारतों की सुंदरता बड़ी बदसूरत है,
भीतर से खोखली, पर बाहर से बस नज़रों की सूरत है।
इन ऊँची इमारतों की ख़ूबसूरती… दरअसल बहुत बदसूरत है।
