लिखने जो बैठे देव तो तराने लिख दिए , हमने भी मोहब्बत के फसाने लिख दिए || यूँ तो उसे सुनकर हर जवां दिल ने दाद दी, सुना जो मेरी माँ ने तो चप्पल चला दिए |1| . जिस चुड़ैल की याद में पीने लगा शराब, सब कह रहे हैं लाल मेरा हो गया खराब|| चूल थी लग के दिल में वो निकल गयी , हो के मदहोश जिसको तू कह रहा गुलाब|२| . लल्ला बात मेरी सुन उसको दिल से तू निकाल, भुला दे सारे गम न रख दिल में कोई मलाल|| होगी वो बद किस्मत जो गई छोड़ के तुझे , हम जन्नत की परी ला के तुझे देंगे मेरे लाल|3|