नए साल पर नए प्रण लें, कुछ बेहतर करके दिखाएंगे,

पीछे क्या था सब भूल कर हम, आगे ही बढ़ते जाएंगे।


यूं तो यह चलता ही रहेगा, सालों का आना और जाना,

जाने वाले वर्ष की गलती, हम नव वर्ष में ना दोहराएंगे।


भले बदलता रहे कैलेंडर, पर रिश्तों का धागा ना बदले,

रिश्तों में आए नव गर्माहट, हम रिश्तों मे प्रेम बरसाएंगे।


नव वर्ष की मंगलवेला में, आओ मिलकर प्रण करें हम,

जिन्होंने भी अपना साथ दिया, उनसे ना हाथ छुड़ाएंगे।


©️देवकरण गंडास "देव"