गर चढ़ा प्रत्यंचा पर, छूटेगा, 

राम का शक्ति बाण हो तुम,

मनुज के अदम्य शौर्य का,

एक जीवित प्रमाण हो तुम,

जो चाहे वो कर सकते हो

तुम में वो हर एक शक्ति है, 

तुम से ही सजेगी ये अवनी,

अंकुर का नव प्राण हो तुम।


चाहे तो पर्वत को झुका दे,

इतनी भीतर तेरे शक्ति है,

मृतक को नव प्राण दिला दे,

ऐसी बस तेरी ही भक्ति है,

तुमने जो चाहा, वो पाया है

अपनी लगन और मेहनत से,

तेरा कोई यहां सानी नहीं है,

तुझमें जीवन ज्योति पलती है।


©️देवकरण गंडास "देव"