वो आएंगे

तुम्हें एक कहानी सुनाएंगे,

वो कहानी

जो हिला देगी

तुम्हारे अंतर्मन को,

और तुम

हो जाओगे उद्वेलित,

मारने काटने को तैयार,

बिना यह सोचे

कि क्या

वो कहानी सच थी?

तुम उठा लोगे शस्त्र

और करोगे प्रहार

उसी व्यक्ति पर

जो कल तक रहता था

साथ तुम्हारे

हरेक सुख दुःख में।

जब तक

तुम जान पाओगे

उस कहानी का सच

तब तक

तुम बर्बाद कर चुके होगे

अपने आशियाने को,

और

फिर अकेले में रोना आएगा

तुम्हें तुम्हारी नासमझी पर

लेकिन

तुम कुछ भी नहीं कर पाओगे

क्योंकि

तुमने अपने हाथों से

जलाया था

शामियाना तुम्हारा।


©️देवकरण गंडास