सुन लो जीवन के मुसाफिर, यूं ना इसको बर्बाद करो,

रंग भरो तुम अपने इसमें, औरों से नहीं फरियाद करो,

लोग बड़े बेरहम यहां पर, तेरे जले पर नमक लगाएंगे

अपने ज़ख्म आप संभालो, खुद को ख़ुद आबाद करो।


दुनियां की यहां रीत निराली, ये तुमको आगे बढ़ाएंगे,

जो तुम आगे बढ़ जाओगे, ये पांव खींचने लग जाएंगे,

औरों का आगे बढ़ना, कभी बर्दाश्त नहीं ये कर सकते

तुम्हें नीचे गिराने के चक्कर में, खुद नीचे गिरते जाएंगे।


जीवन सफर अबूझ रहस्य, आगे क्या होगा ध्यान नहीं,

आज को जी ले जी भर के, कोई शेष रहे अरमान नहीं,

कल का सोच क्यों आज परेशान, कल किसने देखा है

जीवन जिंदा लोगों का है, मर गए तो घर में स्थान नहीं।


©️देवकरण गंडास "अरविन्द"