माना कि शिखर बहुत दूर है
पर हर शिखर चढ़ सकता है,
अपनी मेहनत के दम पर वो
नव प्रतिमान गढ़ सकता है,
अपने जीवन के हर ग़म को
जब चाहे तब हर सकता है,
गर चाहत हो कुछ करने की
इंसा कुछ भी कर सकता है।
विस्तृत है सागर बहुत मगर
उसे तैर पार कर सकता है,
ऊंची से ऊंची हिम चोटी को
जिद से लाचार कर सकता है,
जर्जर हाल रिश्तों के वन को
प्रीत पुष्प से भर सकता है,
गर चाहत को कुछ करने की
इंसा कुछ भी कर सकता है।
©️देवकरण गंडास "अरविन्द"

