इस जग में सबसे खास है, होना तुम्हारा,

मेरे दिल के सबसे पास है, होना तुम्हारा,

हो जाता हूं मैं प्रफुल्लित इक तेरे होने से

तिमिर में सूर्य - प्रकाश है, होना तुम्हारा।


जीवन की प्रबल प्यास है, होना तुम्हारा,

ईश्वर का दिव्य उजास है , होना तुम्हारा,

तेरे बिन दुनिया मेरी सुनी सी हो जाएगी

राधा - कान्हा की रास है, होना तुम्हारा।


©️देवकरण गंडास "अरविन्द"