This is my tribute to our beloved People's President, Dr. APJ Abdul Kalaam
वो ना हिन्दू था ना मुसलमान था,
वो एक पाक इंसान था, वो भारत रत्न महान था।
हाँ वो अपना दोस्त कलाम था।
वो चलता था झुक कर के पर आकाश सा उसका किरदार था।
वो रामेश्वरम में पला बढ़ा, एक मछुवारे की संतान था।
पर कोई मामूली किरदार नहीं, इंसानियत की एक मज़ार था।
हाँ वो अपना दोस्त कलाम था।
वो स्टेशन पर अख़बार बांटता था,
और घर पर आकर पढता था।
वो सभी छात्रों के लिए लगन की एक मिसाल था,
हाँ वो अपना दोस्त कलाम था।
ऋषि मुनि भी जिसके सामने फीके पड़ जाये,
वो ऐसा संत महान था, हाँ वो अपना दोस्त कलाम था।
वो भाषण नहीं देता था बल्कि जी कर दिखाता था,
सरल,सभ्य, सौम्य, वो ज़मीनी मुकम्मल आसमान था,
हाँ वो अपना दोस्त कलाम था।
वो रामेश्वरम का बिखरी जुल्फों वाला ऋषि,
जो एक कान से गीता के श्लोक और दूसरे से कुरान की आयत सुनता था,
वो एकता, अखंडता और प्रेम की कभी न बुझने वाली मशाल था,
वो कुरान-ए-शरीफ़ और गीता का सार था।
वो ज्ञानी, विज्ञानी, शिक्षक जैसे आग की उड़ान था।
वो मेरा हिन्दुस्तान था।
हाँ वो अपना दोस्त कलाम था।
- Devika Tandon