हर आस में,
हर सास में,
हर डूबते एहसास में
कुछ कर दिया, कुछ खास मैं,
खुद से ही निराश मैं,
चार दिवारी की,
उन बातों को,
उन इरादों को,
मुझसे बेहतर, कही दूर,
किसी शहर में, सजा पाओगे क्या,
मैं पूछता हूं,
मेरे बुलाने पे घर वापस आ पाओगे क्या?

मैं नहीं जानता की, किस एहसास से बनाया हैं इसे,
हर वो साज से, श्रृंगार से,
अंदर की हर आवाज से, रूबरू किया है तुझको,
मेरी उम्र हुई,
कुछ बाते हुईं
कुछ यदि हुईं
हर वो मकान को, जब पूछेगा
उसे अपना पाओगे क्या?
वो पूछता है,
उसके बुलाने पे घर वापस जा पाओगे क्या?