ज़िंदगी तन्हा है , इस ज़िंदगी के हम हैं /
जो भीतर बैठा है, उसी की तलाश में कहीं गुम हैं //
किरदार भी अब तो फ़र्ज़ी लिए भटकते हैं /
चेहरे पे लगाए मुखौटे पड़ गए कम हैं //
ख़ुशियों की वफ़ा कम पड़ती है शब होते होते /
उसकी भरपाई करते रोज़ रातों को ये दिलनशीं ग़म हैं //
यूँ मुसलसल अनउत्तीर्ण हुए हैं प्यार और दोस्ती की कक्षाओं में /
फिर उस की परीक्षाएँ दे सकें, कहाँ रहीं हम में उतनी वो दम है //
ख़ुद से इश्क़ कर बैठे हैं डाला हुआ है उस पर ऐसे पर्दा /
बे मन यारों की महफ़िलों में शरीक हो कर फैलाया ये कैसा हमने भ्रम है //
लबों पे मुस्कुराहट लिए जो चाह कर भी अनकही रह जाती है लोगों के अंजूमन में /
अकेले में ख़ुद से कह कर करते इन आँखों को यूँ नम हैं //
ज़िंदगी तनहा है , इस ज़िंदगी के हम हैं /
जो भीतर बैठा है, उसी की तलाश में कहीं गुम हैं //