है तो इस कायनात की सबसे सुरक्षित जगह , फिर भी वहाँ रहने से डरती थी ।
जीवन मिलेगा या मौत इसी आपाधापी में नौ माह बसर करती थी ।।
बचपन में खिलौने तो मिले पर खेल ज़रा दर्द भरे से थे ।
सुना था उसी उम्र से कुटुम्ब की इज़्ज़त थी मैं इसलिए ज़बां पे ताला लगाए फिरती थी ।।
अपने हुनर की टोकरी में ख़्वाबों को लिए रोज़ इस चरित्रवान दुनिया में निकल तो जाती थी ।
ख़ाली हाथ भी क्या वापस आती, अपनी पोशाक की लम्बाई से चरित्र का प्रमाण ज़रूर ले लिया करती थी ।।
उस पहर इल्म न हुआ कि मेरी डोली उठी या सौदा हुआ ।
क़ीमत तो काफ़ी थी गर चीज़ होती पर औरत होने के नाते मैं ज़रा सस्ती हुआ करती थी ।।
डोली की बोली लगी थी, व्यापार हुआ मेरे अरमानों का ।
किसी पहर व्यापारियों को वो रक़म कम न पड़ जाए, उसी रोज़ से डरती थी ।।
फिर इस ज़िंदगी ने इक ज़िंदगी दी, मिला वो मार्मिक औंधा ।
लगता था जैसे ज़िंदगी की भूख मिट गयी हो, जब अपना पेट काट कर उसका भरती थी ।।
आज यहाँ हमउम्र साथी बहुत हैं , बूढ़े नैनों को अपनों के इंतज़ार की महफ़िल में रोज़ शरीक किया करती हूँ ।
बस ये इंतज़ार साँसों न जीत जाए इसी बात से रोज़ डरा करती हूँ ।।
-Devesh Singh/@devesh999
