दिवाली आई खुशियाँ लाई
हर घर में है रौनक आई
साफ सफाई का अभियान चलाकर
हर जगह को खूब सजाकर
सबके चेहरों पर मुस्कुराहट आई
पूजन के लिए फिर मिठाई आई
सज संवर कर सब नर नारी
पूजन कर आरती उतारी
बच्चे खुशी में दौड़ लगाएँ
पटाखों के लिए शोर मचाएँ
बड़े बुजुर्ग भी खुशी मनाएँ
बच्चों संग वे रंग जमाएँ
बधाई सबको देते जाएं
दिवाली के रंग में रंगते जाएं
हम भी रंगे हैं इसी खुशी में
त्यौहार मनाएँ हँसी खुशी से
ऐसे ही खुशहाल सबको रखे रघुराई
सभी को दिवाली की अत्यंत बधाई
......................................................
देवेश दीक्षित

