इटली ईरान चाईना, मचा है हाहाकार।

तेजी से फैलता जा रहा, कोरोना मक्कार।।  

महामारी घोषित हुआ, है देश सभी परेशान।

मिलता नजर न आ रहा, इससे कोई निदान।।

कहीं तालाबंदी हुई, कहीं सुनसान बाजार।

पढ़ सकती है झेलनी, बड़ी आर्थिक मार।।

हैंड शेक को छोड़िए, दूर रहो फुट चार।

जिसे मिलो नमस्ते कीजिए, है सर्वश्रेष्ठ उपचार।।