तुम्हारी नजरों से दूर चले जायेंगे

तुमको याद भी हम न कभी आएंगे।

होके तुमसे जुदा अब करें क्या बयां

सारी दुनियां को भी छोड़ जाएंगे।

मेरे दिल में अपना आशियाँ बनाने वाले

मेरे दामन को खुशियों से महकाने वाले

तुम जीने लगे क्यों किसी और के लिए

जीने की आस मेरे दिल में जगाने वाले।

बेवफा भी हम ना तुम्हें कह पाएंगे

तुमको याद भी हम ना कभी आएंगे।