चलो अच्छा हुआ तुम भूल गए,
कुछ फूल झरे, तो कुछ शूल गए I
रिश्तों की उलझनें टल गईं,
वो ख़ामोश रातें अब ढल गईं।
चलो अच्छा हुआ...
जहाँ हम पहली बार मिले थे,
जहाँ चाहतों के फूल खिले थे।
चलो अच्छा हुआ...
अब न कोई सवाल होगा,
न सवालों पर मलाल होगा।
चलो अच्छा हुआ...
कसमें थीं, या बेताबियाँ,
वादे थे, या नादानियाँ।
चलो अच्छा हुआ...
न होंगी बेवजह तल्ख़ियाँ,
थम जाएँगी सब बेचैनियाँ।
चलो अच्छा हुआ...
तुम अब यहाँ से जिधर जाओगे,
भरोसा है मुझको—सँवर जाओगे।
चलो अच्छा हुआ...

